फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी भूमिका समझें कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मतदान प्रक्रिया में लगाए गए कार्मिकों के प्रशिक्षण के अन्तिम दिवस में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कार्मिकों को चुनाव आयोग के निर्देशों एवं चुनाव के दौरान कार्मिकों की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी को अत्यन्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनी भूमिका के बारे में समझें तथा प्रत्येक निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक महापर्व के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समस्त मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके लिए विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, रैलियां आदि आयोजित की जा रही हैं। विशेष रूप से महिला, दिव्यांग एवं नवयुवक-नवयुवतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं कार्मिक शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि मतदान के दौरान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक पहलू के बारे में व्यापक जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे मतदान केन्द्र पर सभी व्यवस्थओं का आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थीकरण सुनिश्चित कर सकें। 23 मार्च से प्रतिदन दो पालियों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को आगामी दिवस में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश जारी किए जाते रहे हैं, परन्तु पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में रतिराम, दमयन्ती, कल्पना, संजय कुमार, ज्योति पंत, शंकर लाल, फहीम साहब, विवेक कुमार, अमित कुमार, यशमोहन, अरविन्द कुमार, मण्डिका कौशिक, सुरेश चन्द्र, संगीता चावला, स्वाती, श्रीकांत, ममता रानी, राजीव भारती, प्रियंका गंगवार, पीके सिंह, प्रवेश कुमार, ज्योत्सना नाथ, दीपा यादव, राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सुखदेव, राजीव कुमार, जगवती, शिवशंकर, संदीप कुमार, विकास चौधरी, अरविन्द कुमार, महावीर सिंह, शैलेन्द्र रूहेला, सीमा गुप्ता सहित 82 लोग अनुपस्थित रहे हैं, जो अत्यन्त आपत्तिजनक है। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं कार्मिक शिवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, उप निदेशक कृृषि बृृजेशचन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें