रामपुर। भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाना हमारा पहला लक्ष्य है। वह आगापुर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर परिवार के एक युवा को रोजगार देना है। युवाओ को अपने अधिकारों के लिए स्वयं भी आगे आना पड़ेगा और अपने अधिकारोे के लिये संघर्ष करना होगा, क्योकि बिना संघर्ष के कोई भी अधिकार नहीं मिलता। युवाओं को रोजगार दिलाना हमारा प्रथम लक्ष्य है। इस मौके राधेश्याम यादव, मुकुट सिंह यादव, रामकुंवर सिंह यादव, रामपाल सिंह, लल्ला यादव, धर्मवीर यादव, ऋषभ ठाकुर, अमित ठाकुर, श्याम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।