रामपुर। जिला अस्पताल भी अब भगवा रंग में रंग दिया गया है. यह रंग भी यूं नहीं बदला, बल्कि शासन के निर्देश पर इसे भगवा रंग का रूप दिया गया है। वहीं, सीएमएस ने इस भगवाकरण न कहकर शासन के आदेश पर पुताई कराने की बात कही है।
प्रदेश में योगी सरकार भगवा रंग में इमारतों, बसों को भगवा रंग में रंगे जाने में पीछे नहीं हट रही है। प्रदेश में अधिकतर सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है, हालांकि इसकी वजह विभागीय अधिकारी शासन के निर्देशों को बता रहे हैं। रामपुर के जिला अस्पताल का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसको लेकर करीब दो माह से जिला अस्पताल में कार्य चल रहा है। जिसमें जिला अस्पताल में मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक चौकी का निर्माण करा दिया था। उसके साथ ही पूरे जिला अस्पताल में रंगाई पुताई चल रही थी जहां इस अस्पताल को इस रंगाई -पुताई करने के बाद पूरे अस्पताल को भगवा रंग में पोत दिया गया है। वही दूसरी ओर सीएमएस बीएम नागर ने बताया यह भगवा रंग नहीं है। शासन से आदेश मिलने के बाद इस पर पुुताई कराई गई है।