फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई कर रहे हैं हनुमान जी का अपमान: आजम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि भाजपाई हनुमान जी का अपमान कर रहे हैं। कोई उनको अनुसूचित जाति का बता रहा है तो कोई जाट। हद तो तब हो गई भाजपा के एक नेता ने उनको मुसलमान बता दिया। अब हनुमान जी को चीन का बताया जा रहा है। इसकी शुरूआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
आजम खां मंगलवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पेशवाओं का अपमान नहीं किया जाना है। इस्लाम तो इसकी इजाजत नहीं देता है। जाति-धर्म की राजनीति करने वाले देवताओं को भी जाति में बांटने का काम कर रहे हैं। आजम खां ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार ने सौहार्द का तानाबाना बिग़ाड़ कर रख दिया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस की स्थिति यह है कि वहां की सड़कें खोद दी गई हैं। सीवरेज सिस्टम बंद पड़ा है। बनारस के घाटों की स्थिति बद से बदतर स्थिति में पहुंच गई है। आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी हम अपने हिन्दु भाइयों का शुक्रगुजार है कि वह तीन तलाक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हिन्दु भाइयों के विरोध की वजह से तीन तलाक का बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाया है। सभी महिलाओं को न्याय और सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह किसी जाति-धर्म की हो, लेकिन किसी के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। कुरआन में तलाक के प्रावधानों का साफ-साफ उल्लेख है। हम तो कुरआन पर ही अमल करेंगे। आजम खां ने कहा कि सपा कार्याकर्ताओं होने वाली मासिक बैठक में प्रदेश की बड़ी घटनाओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसका ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, ओमेंद्र सिंह चौहान, फसाहत अली खां शानू, गुड्डू मसूद, मोहम्मद हसन, मतलूब अंसारी, संतोष शर्मा और अनिल सागर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें