फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा और डौली बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
विज्ञापन

फिजिकल कालेज के मैदान पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने की। शिक्षकों ने बैच पहनाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद छात्रों ने घोष के साथ अगवानी की। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़, गोला फेंक, भला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग सीनियर में व्यक्तिगत चैंपियनशिप दीपा ने जीती। जूनियर वर्ग में डौली और सब जूनियर नीमा चैंपियन रहीं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। लिहाजा, शिक्षा के साथ ही साथ खेलों का अपना महत्व है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करने के साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही विजेताओं केे मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी होने की अपील की। समारोह अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने सभी का अभार जताया। रैली संयोजक हरिनाथ सिंह यादव ने विभिन्न समितियों में कार्य कर रहे शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर सभी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें