फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कर्मचारियों की उपस्थिति और छुट्टी भी होगी आनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति और छुट्टी मल्टी नेशनल कंपनियों की तर्ज पर स्वीकृत होगी। कर्मचारियों की अलग से लागिन आईडी होगी। कर्मचारी इसी लागिन आईडी से उपस्थिति और छुट्टी स्वीकृत करानी होगी। इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों का पूरा चिट्ठा तैयार करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बदलते दौर में सब कुछ हाईटेक हो रहा है। इसी क्रम में सरकारी विभागों की सेवाएं भी आनलाइन हो गई हैं। अब सरकारी कर्मियों को भी हाईटेक किया जा रहा है। जिले के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों का डाटा अब आनलाइन करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी विभागों के अफसरों व कर्मचारियों की सर्विस बुक को आनलाइन करने का काम शुरू किया है। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट से की गई है। कलेक्ट्रेट और तहसील के सभी कर्मचारियों का डाटा आनलाइन करना शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट और तहसील कर्मियों की सर्विस बुक को आनलाइन किया जा रहा है। सर्विस बुक आनलाइन करने के बाद इनका पूरा ब्योरा आनलाइन किया जाएगा। कर्मचारियों का डाटा आनलाइन होने के बाद उनकी उपस्थिति भी रोजाना लागिन पासवर्ड के साथ लगानी होगी। इसके साथ ही उनको छुट्टी की भी सूचना आन लाइन देनी होगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एनआईसी के माध्यम से इस काम को पूरा कराने की कवायद की जा रही है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रविंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पूरा डाटा आनलाइन किया जा रहा है। इस कवायद के बाद सभी कर्मचारी हाईटेक हो जाएंगे। कलक्ट्रेट के बाद अन्य विभागों में भी यह कवायद की जाएगी।

मोबाइल की लोकेशन से लगेगी उपस्थिति
रामपुर। कर्मचारियों का मोबाइल फोन ही उनकी उपस्थिति दर्ज कराएगा। जानकारी के मुताबिक आनलाइन किए जा रहे डाटा में मोबाइल नंबर भी फीड किया जा रहा है। आफिस टाइम शुरू होने पर यदि कर्मचारी दफ्तर के बाहर होगा तो उसकी लोकेशन खुद ही पता चल जाएगी। जब सर्वर के क्षेत्र में कर्मचारी आएंगे तो उनकी उपस्थिति खुद ही लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें