रामपुर। इमामबाड़ा मिर्जा मोहम्मद जफर बेग लाल कब्र पर अशरा मुहर्रम की दूसरी मजलिस हुई। मजलिस को खिताब फरमाते हुए मौलाना मेहंदी बाकर खां ने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारा खुदा हमसे नाराज न हो और हर वो काम करना चाहिए जो उसकी खुशनूदी का बाइस करार पाए। इंसान इलाही नुमाइंदों के करीमाना बर्ताव से इस बात का अंदाजा लगाएं कि जब ये इतने करीम हैं तो अल्लाह कितना करीम होगा। कहा कि इस्लाम जिंदगी के किसी मोड़ पर मायूस होने की इजाजत नहीं देता। इस दौरान मौलाना सैयद मुजफ्फर हुसैन, तबरेज आब्दी, शाहबेज रिजवी, राशिद हुसैन, इरफान जैदी, इकबाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।