फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आश्वासन पर लेखपालों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 14 दिन तक हड़ताल पर रहने के बाद प्रदेश भर के लेखपालों ने मंगलवार की शाम को हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। वह बुधवार से काम पर लौटेंगे। इसके हड़ताल समाप्त होने के बाद जहां लेखपालों के चेहरे खिल गए हैं,वहीं दूसरी ओर अब सरकारी मशीनरी ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वेतन समेत आठ मुद्दों को लेकर लेखपालों ने 26 जून से आंदोलन कर रहे हैं। 26 जून से पहले प्रमाण पत्रों के कार्य का बहिष्कार किया गया साथ ही इसके बाद तीन जुलाई से लेखपालों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित कर दिया था,जिसके बाद लेखपालों पर एस्मा भी लगाई गई थी। तमाम लेखपालों को निलंबित कर दिया गया साथ ही बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इसके बाद भी लेखपाल हड़ताल से वापस नहीं लौटे,जिसके बाद सरकारी मशीनरी की मुश्किल बढ़ गई। तमाम कार्रवाई के बाद भी लेखपाल लगातार हड़ताल पर रहे। मंगलवार को दिन भर हुई हड़ताल के बाद लखनऊ से ह़ड़ताल वापस होने की खबर आई। लेखपाल संघ के जिलामंत्री सत्येंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों की सरकार से बातचीत हुई,जिसके बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बताया कि एक माह के भीतर सभी समस्याओं को लेकर शासन की ओर से आदेश जारी किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें