फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून बनाने से उसे सख्ती से लागू करने से चलेगा काम:आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून बनाने से नहीं, उसे सख्ती से लागू करने से चलेगा काम: आजम
विज्ञापन

रामपुर।
समाजवादी पार्टी के नेता एवं शहर विधायक आजम खां ने दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि तीन साल में देश में पांच सौ गुना अपराध बढ़ा है। बलात्कार पर कानून में बदलाव से नहीं बल्कि उसको सख्ती से लागू करने से काम चलेगा। उन्होंने स्वार की रेप की घटना पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन

स्वार में छह साल की बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद आजम खां रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने परिवार के लोगों से भी बातचीत की साथ ही इस घटना पर गहरा अफसोस जाहिर किया। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बालिकाओं से दुष्कर्म को लेकर बनाए जा रहे नए कानून पर कहा कि नए कानून बनाने से ही काम नहीं चलेगा। बल्कि कानून का सख्ती से पालन करने से काम चलेगा। दुष्कर्म को लेकर पहले ही कानून बने हुए हैं। मगर, उनका पालन कितना हो रहा है। यह देखने की बात है। कहा कि मोदी सरकार में पिछले तीन साल में पांच सौ गुना अपराध बढ़ा है। यूपी में तो कानून का इकबाल ही खत्म हो चुका है। कहा कि जो बदलाव हो रहे हैं वह देर से हो रहे हैं। ऐसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें