फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटाए 33

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में निपटाए 3382 वाद
विज्ञापन

रामपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाई गई द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 3382 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जुर्माना भी वसूला गया। द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला जज मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी ने किया। प्रभारी जिला जज एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी ने इस दौरान 88 वादों का निस्तारण कर 8.20 लाख रुपये आश्रितों को दिलाया। एडीजे द्वितीय विरजेंद्र सिंह ने मोटर दुर्घटना के दो वादों का निस्तारण कर आश्रितों को 2.75 लाख दिलाए। साथ ही पांच अन्य वाद निपटाकर 3.78 लाख रुपये आश्रितों को दिलाया।एडीजे तृतीय रजनी सिंह ने दो मोटर दुर्घटना वाद निपटाकर आश्रितों को 3.30 लाख रुपये दिलाए साथ ही छह अन्य वादों का निस्तारण किया। विशेष सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट त्रिलोकपाल सिंह ने तीन फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2500 रुपये अर्थदंड वसूले गए। तीन मोटर दुर्घटना वादों का निस्तारण कर 8.53 लाख दिलाए। साथ ही बिजली के बीस वाद निपटाए। 14अन्य मामले भी निपटाए। एडीजे प्रमोद कुमार 11 अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण 18.89 लाख रुपये आश्रितों को दिलाए। इस तरह कुल 3382 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें