जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
रामपुर/शाहबाद/सैफनी/मसवासी/दढ़ियाल। जिले भर में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। तिलक कर मिठाई खिलाते हुए भाई की दीर्घायु की कामना की। भाई ने बहन को सुरक्षा का वचन दिया। बहनों ने राखी बांधने से पहले उपवास रखा और राखी बांधने के बाद ही भोजन किया। घरों में महिलाओं ने रक्षाबंधन की पूजा की। सिंवइंयें बनाई गईं।
सोमवार को चंद्रग्रहण होने के कारण राखी बांधने के समय को लेकर बहनों ने काफी सावधानी बरती। अधिकतर बहनों ने सुबह करीब सवा ग्यारह बजे से दोपहर पौने दो बजे तक ही राखी बांधी। इससे पहले भद्रा व बाद में चंद्रग्रहण का सूतक होने के कारण राखी नहीं बांधी। राखी बांधने से पहले महिलाओं ने घर व मंदिर पर पूजा की। सिवइंया बनाकर ईष्ट देव व देवी-देवताओं को भोग लगाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधने तक उपवास रखा।