फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सेवा संकल्प अभियान में 215 आवेदन मिले, 197 का मौके पर निस्तारण

Thu, 24 Sep 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैदनगर ब्लॉक में बुधवार को आयोजित सेवा संकल्प अभियान में समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 215 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 197 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किए।
विज्ञापन

अभियान के तहत समाज कल्याण, महिला कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। वृद्धावस्था पेंशन के 10, निराश्रित महिला पेंशन के तीन तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पांच-पांच लाभार्थियों को लाभ दिया गया। लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी दिए गए। आठ दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, एक को व्हीलचेयर और तीन को बैसाखी वितरित की गईं। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 60 मरीजों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयां भी वितरित कीं। विभागीय स्टॉल पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। अभियान में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और पात्रता के आधार पर आवेदनों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें