फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेलों के माध्यम से खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले रखें डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने जिला खाद्य अभिहित अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा उपस्थिति रजिस्टर सहित विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रावलियों का बेहतर रख रखाव सुनिश्चित करें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दें कि आनलाइन पंजीकरण के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लाइसेंस जारी करने की कार्यवाही पूर्ण हो जानी चाहिए। ठेले के माध्यम से खाद्य पदार्थों की ब्रिकी करने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्देशित कर दें। उन्होंने कहा कि लैब में जांच के उपरान्त प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धति वाद सक्षम न्यायालय में समय से दायर हो जाने चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी औचक रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई करें, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं दूषित पेय पदार्थों की ब्रिकी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें