फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव की प्रभात फेरी के साथ हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव की शुरुआत गुरुवार से प्रभात फेरी के साथ की गई। प्रभात फेरी सिविल लाइंस क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर घूमी, जिसका कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और प्रभात फेरी में शामिल लोगों को जलपान भी कराया।
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा सिविल लाइंस से गुरुवार सुबह प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। प्रभात फेरी का आयोजन 20 नवंबर तक किया जाएगा। प्रभात फेरी गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से प्रात: 5:00 बजे शुरू हुई और गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार व गुरुद्वारा रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची। यहां से सरदार दर्शन सिंह खुराना के घर वाली गली के रास्ते से बीपी कालोनी के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुरुद्वारा साहिब में वापस 7:30 बजे पहुंची। प्रभात फेरी में गुरबाणी कीर्तन का गायन किया गया। जिसमें बहुत अधिक संख्या मे संगत ने भाग लिया तथा जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। इस अवसर पर गुरचरन सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, महिंद्र अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, गुरजीत सिंह माटा, वीरेंदर पाल सिंह, सुरेन्दर सिंह, जसमीत सिंह, महेंदर सिंह, रविन्दर सिंह, नरेंदर पाल सिंह, राधे श्याम अरोरा, सेवा सिंह, गुरदेव सिंह, चरन मासी, सुरजीत कौर, रणजीत कौर, रविंद्र कौर, गुरजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें