फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के साढ़े तीन हजार और किसानों का कर्ज हुआ माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में करीब साढ़े तीन हजार और किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी गई है। इन किसानों के कर्जमाफ किए जाने के लिए विभाग की ओर से मांग कर दी गई है। इसके बाद योजना में जिले में अब तक करीब 65 हजार किसानों को कर्ज माफ किया जा चुका है।
विज्ञापन

लघु और सीमांत किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले साल कर्जमाफी की योजना शुरू की थी। जिसमें किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके सरकार ने कुछ मानक तय किए, इन मानकों को पूरा करने वालों किसानों से आवेदन लेकर कर्ज माफ किया गया। जिले के 3588 किसानों का कर्ज इसी माह और माफ किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से पिछले सप्ताह मांग कर दी गई है। इनमें से 2022 किसानों का कर्ज उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शिकायत की जांच किए जाने के बाद किया गया है, जबकि 1568 किसानों का कर्ज एनपीए की श्रेणी में माफ किया गया है। जिला कृषि अधिकारी सीजी सागर ने बताया कि 3588 किसानों का कर्जमाफ किए जाने के लिए डिमांड जनरेट कर दी गई है। शीघ्र ही उनके खातों में इस धनराशि का लेनदेन शो होने लगेगा। जिले में अब तक 64425 किसानों का कर्जमाफ किया जा चुका है। इसके लिए 368.65 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें