फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। अपर आवास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी महेंद्र कुमार ने पटवाई क्षेत्र के सोहना गांव खुली चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां पर उप कृषि निदेशक गैरहाजिर रहे,जिस पर उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पटवाई क्षेत्र के सोहना गांव में खुली चौपाल में उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों व योजनाओं का सत्यापन ग्रामीणों से ही पूछकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचे। इसके लिए लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। चौपाल में नोडल अधिकारी ने गांव में चल रहे विकास कार्यों के सत्यापन में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, वृृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, विद्युत आपूर्ति, अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से गांव में पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाने संबंधी ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि समय-समय पर पशुओं को टीके लगाये जाते है। उन्होंने राशन वितरण के सम्बन्ध में ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की। गांव में सड़क किनारे घूरे की शिकायत पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान के सहयोग से घूरे को हटा दिया जाए। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका से सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसपर अध्यापिका ने सभी प्रश्नों का सही से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान की सही जानकारी होने पर बच्चों को सही ज्ञान दे पायेंगे। नोडल अधिकारी ने ग्रांव में निर्माणाधीन बारात घर तथा सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम, सीडीओ शिवेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला, नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश, परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें