फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी बरसी आग, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी बरसी आग, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा
विज्ञापन

रामपुर।
गर्मी के प्रकोप से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ तो वहीं नमी भी अधिक रही। जिससे लोगों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। मंगलवार को मौसम में नमी भी करीब 31 फीसदी रही तो दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवाएं भी चलीं। गर्म हवा और नमी बढ़ने से गर्मी का असर और भी बढ़ गया। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। जिला अस्पताल में भी संक्रामक रोगियों की संख्या का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब औसतन रोजाना सौ से अधिक ही रह रही है। जिससे अस्पताल प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में संसाधन सीमित हैं और आइसोलेशन वार्ड में सीमित ही बेड हैं, ऐसे में रोजाना सैकड़ों मरीजों के भर्ती होने से स्टाफ के सामने भी व्यवस्था बनाए रखने और समुचित उपचार की चुनौती बनी हुई है। वहीं भीषण गर्मी में बिजली कटौती भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं दोपहर व रात में बिजली कटौती से रोजेदार परेशान हैं। भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लोग भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें