फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पा स्कूल बना ओवरआल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

रिकांगपिओं में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 50 पाठशालाओं के लगभग 776 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में रिकांगपिओ स्कूल प्रथम, फुटबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, मार्चपास्ट और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कल्पा प्रथम रहा। बास्केटबाल में निचार प्रथम, कबड्डी में पूह प्रथम, खो-खो और बैडमिंटन में चांगो प्रथम, बॉक्सिंग में सांगला प्रथम रहा। कल्पा स्कूल को ओवरआल विजेता के खिताब से नवाजा गया। स्वच्छ स्कूल के लिए ब्रुआ और अनुशासित स्कूल से परियोजना स्कूल भावानगर को नवाजा गया। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद की व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में बास्केटबाल कोट और बॉक्सिंग रिंक बनाएं जा रहे हैं। छात्रों एवं छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, प्रधानाचार्य डाइट एलआर नेगी, युवा एवं खेल सेवा अधिकारी गंगालाल नेगी, प्रधानाचार्य कल्पा देवपाल नेगी, प्रधानाचार्य रिकांगपिओ अशोक नेगी, प्रधानाचार्य उरनी सुभाष नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, महासचिव ललिता पंचारस, किनफेड वाइस चेयरमैन विरेंद्र नेगी, एडीपीओ विनय नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी शारदा और वीणा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें