फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पुलिस को मिले 205 सिपाही, पासिंग आउट परेड के बाद मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले की पुलिस को 205 नए सिपाही मिले हैं। इसमें से 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग रामपुर पुलिस लाइन में हुई है और छह सिपाही बरेली जनपद से रामपुर को मिले हैं। पासिंग आउट परेड के बाद इन्हें जिले के अलग-अलग थानों में तैनाती दे दी गई है। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली और सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी।
विज्ञापन

नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2018 में चयनित होकर आए 199 सिपाहियों की ट्रेनिंग शुक्रवार को पुलिस लाइन में पूरी हुई। इनकी छह माह से ट्रेनिंग चल रही थी। इस दौरान उन्हें अच्छे व्यवहार, आधुनिक समाज की जरूरतों के अनुसार योग्य और तकनीक के जानकार पुलिसकर्मी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण प्रशिक्षण कार्य चुनौती भरा था, क्योंकि कोविड-19 के संक्रमण से सभी रिक्रूट आरक्षियों का बचाव एवं उन्हें स्वस्थ रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती थी।
उच्चाधिकारियों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए सभी प्रशिक्षुओं ने स्वस्थ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए, पौष्टिक भोजन के साथ-साथ प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर भी दिए गए, जिससे रिक्रूट आरक्षियों ने बिना संक्रमित हुए प्रशिक्षण पूर्ण किया।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की अगुवाई में दीक्षांत समारोह, पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम व एसपी ने सभी आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन व नगर विद्या किशोर और जिले के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें