फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 20 लाख और कार न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज में 20 लाख रुपये और कार न मिलने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गुइया तालाब निवासी अनीसा खान की शादी कुछ साल पहले अलीगढ़ में तालिब मैरिज हाल निवासी शाहीन मोहम्मद से हुई थी। युवती के परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद कुछ माह का समय ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। कुछ दिन तक तो युवती ताने बर्दाश्त करती रही, लेकिन बाद में परिवार वालों को बताया। इस दौरान दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, जिसके बाद वे मान गए। कुछ दिन बाद फिर दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया गया। आए दिन मारपीट की जाती रही। बाद में उसके पति ने अनीसा खान को तीन तलाक दे दिया और पति समेत कई लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके पहुंची और उसने गंज कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें