फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजी ए शरआ का निधन, नमाजे जनाजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। काजी- ए- शरआ मौलाना मुफ्ती सैयद शाहिद अली रजवी जमाली का शुक्रवार की सुबह इंतकाल हो गया। बृहस्पतिवार रात एक बजे काजी- ए- शरआ की हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। मौलाना की नमाजे जनाजा शनिवार को सुबह 10 बजे किला मैदान पर होगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी काजी ए शरआ मौलाना मुफ्ती सैयद शाहिद अली रजवी जमाली को रात 1 बजे सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। फौरन ही काजी- ए- शरआ को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। मौलाना ने अपने पीछे चार बेटों एवं पांच बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ा है। 65 वर्षीय काजी-ए-शरआ के बड़ी तादाद में मुरीद भारत में ही नहीं बल्कि, यूरोप और खाड़ी देशों में भी हैं। मौलाना का पुराना गंज में एक मदरसा अल जामिया तुल इस्लामिया है। मौलाना की हालत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने भी काजी- ए- शरआ और मौलाना मुफ्ती सैयद शाहिद अली रजवी जमाली के निधन पर शोक जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि काजी- ए- शरआ ने जहां एक ओर दीनी आला किजमत अंजाम दी वहीं दूसरी ओर सामाजिक कामों को भी अंजाम दिया। मौलाना के निधन की सूचना जैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची, वहां पर भी शोक जताया गया। मुरीदों ने मगफिरत की दुआ की। सैदनगर क्षेत्र में कई गांवों में जुमे की नमाज के बाद मगफिरत की दुआ की गई तो कुछ गांवों में कुरान ख्वानी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें