फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल कप में पहले दिन हुए तीन मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से कमल कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन 3 क्रिकेट मैच खेले गए, जिसमें नमो एकादश, शहीद भगत सिंह एकादश और श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकादश ने जीत दर्ज की।
ज्वाला क्लब पर शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पैक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन और जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने किया। इसमें पहला मैच श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकादश और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकादश के बीच हुआ। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकादश के कप्तान बानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकादश के खिलाड़ियों ने 9 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरीर 55 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में सर्वाधिक 29 रन सलामी बल्लेबाज तकी ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच नमो एकादश और अटल एकादश के बीच खेला गया। नमो एकादश के कप्तान राहुल सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 8 विकेट खोकर 76 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 22 रन गांधी ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अटल एकादश निधाऱरित ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई। सर्वाधिक 11 रन आर्यन ने बनाए। नमो एकादश की ओर से पप्पू ने 4 विकेट झटके।
विज्ञापन

तीसरा मैच सरदार पटेल एकादश और शहीद भगत सिंह एकादश के बीच हुआ। शहीद भगत सिंह एकादश के कप्तान सर्वेश राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। सर्वाधिक 27 रन मुलायम सिंह ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सरदार पटेल एकादश की पूरी टीम 52 रन पर ही ढेर हो गई। इस दौरान आकाश सक्सेना, प्रवीण चौहान, अवधेश शर्मा, मदन चौहान, अन्नू सक्सेना, अमन शर्मा, राम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राहुल सक्सेना, विकास रुहेला, अनुज भारद्वाज, पीयूष कुमार, प्रमोद आहूजा, रोहित राठौर, गोरव अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें