फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा शास्त्री नगर में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व को लेकर दिसंबर माह से लगातार नगर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे, जो कि रविवार को शास्त्री नगर मोहल्ले स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार के साथ पूर्ण हुए। कार्यक्रमों में पहले गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभात फेरी, नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद विशेष दीवान सजे, जिसमें गुरु की महिमा का वर्णन कर संगत को सबद-कीर्तन से निहाल किया गया। रविवार को शास्त्री नगर मोहल्ले में सजे कीर्तन दरबार में दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी जत्था भाई सुखवीर सिंह ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। अरदास उपरांत तीन बजे से अटूट लंगर बरता गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा शास्त्री नगर के प्रधान गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह आहूजा प्रधान गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार ने सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान हरबंस सिंह, रघुवीर सिंह उप्पल, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, मंजीत सिंह, जगजीत सिंह, नानक सिंह, अमरनाथ, भगत सिंह, महेंदर पाल सिंह, रमेश नरुला, संजय नरुला, सत्पाल सिंह, हरीश अरोरा, अशोक अरोरा, सुवर्ण सिंह, प्रीतम सिंह, नीटू, किशन अरोरा, सोनू खन्ना, प्रेम चावला, चरन मासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें