फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोट। हाईवे चौड़ीकरण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बाजार रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने तथा आवश्यकता से अधिक जमीन का अधिग्रहण न किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने उपजिलाधिकारी सदर के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के थूनापुर गांव के ग्रामीण शनिवार से धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान थूनापुर व मिलक याकूब अली खां गांव में पंद्रह मीटर से भी अधिक जमीन का अधिग्रहण बेवजह किया जा रहा है।मुआवजा भी पुरानी दरों पर ही दिया जा रहा है तथा आबादी क्षेत्र का मुआवजा भी कृषिभूमि की दरों से दिया जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी मो तालिब के नेतृत्व में शनिवार को हाइवे निर्माण का काम भी रूकवा दिया तथा मुजावजा बाजार रेट से चार गुना दिए जाने तथा कम जमीन का अधिग्रहण किए जाने की मांग करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।शनिवार शाम को ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने भी धरने पर बैठे किसानों ने वार्ता की थी लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे तथा धरने पर बैठे रहे। किसानों द्वारा धरने पर बैठने व हाइवे निर्माण का कार्य रोके जाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर डा राजेश कुमार व सीओ आशुतोष तिवारी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व भारी फोर्स तथा भाकियू के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने किसानों को जमीन का मुआवजा भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार ही दिये जाने तथा किसानों की समस्या का उचित समाधान दिए जाने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें