फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर रामपुर भी रहा है बदनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। खनन को लेकर आईएसए बी. चंद्रकला के आवास पर सीबीआई की छापेमारी से आईएएस लॉबी से लेकर खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। खनन के धंधे में लिप्त हर शख्स के जेहन में सीबीआई की दस्तक खौफ पैदा कर रही है। वहीं रामपुर भी अवैध खनन को लेकर बदनाम रहा है। अखबारों में अवैध खनन सुर्खियों में रहा तो कोर्ट तक भी मामला पहुंचा है। इतना ही नहीं जिले के कई अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर भी अवैध खनन की कार्रवाई की आंच आई है।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन की बात की जाए तो सबसे अधिक खनन स्वार क्षेत्र में किया जाता है। स्वार, मसवासी और दढ़ियाल क्षेत्र में अवैध खनन इस कदर था कि कई बार अधिकारी और खनन माफिया आमने-सामने भी आ चुके हैं। बेखौफ खनन माफिया ने जहां एक और किसानों को धमकाने से लेकर फायरिंग तक की है तो वहीं खनन माफिया पुलिस-राजस्व कर्मियों और अधिकारियों तक पर हावी रहे हैं और कई बार फायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें