फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी बन वसूली करते दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर।बिजली कर्मी बनकर आए दो युवकों ने ग्रामीणों का बिल कम कराने के नाम पर अवैध वसूली करना शुरू कर दिया। संदेह होने पर ग्रामीणों ने पक़ड़कर दोनों की पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर में सोमवार रात दो युवक पहुंच गए।उसके बाद दोनों युवकों ने खुद को बिजली कर्मीचारी बताया। उसके बाद दोनों युवकों ने ग्रामीणों से उनके बिल दिखाने को कहा। बाद में बिल की रकम कम कराने का लालच देकर रुपयों की मांग करने लगे। रात में इस तरह बिजली कर्मचारी बनकर आने पर गांव के लोगों को शक हो गया। उसके बाद इन लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों युवक मारपीट पर उतर आए। ग्रामीण लाठी-डंडे निकाल लाए, जिस पर युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। ।शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है, क्योंकि किसी ने उनके खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें