फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में ट्रैक्टर-ट्राली ने तोड़ा बूम, एक दर्जन ट्रेन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे में ट्रैक्टर ने तोड़ा बूूम, 12 ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

रामपुर।
मूंढापांडे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बूम तोड़ दिया। जिससे अप-डाउन की करीब 12 ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। मरम्मत कार्य करीब तीन घंटे तक चला। रेलवे अफसरों का कहना है कि बूम टूटने की घटना में कार्रवाई रामपुर आरपीएफ की ओर से की जाएगी।
शुक्रवार शाम मूंढापांडे क्षेत्र में रेलवे फाटक संख्या 408 को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे फाटक टूट गया। फाटक टूटने की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। इससे रेलवे अफसरों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिग्नल, पाथवे के अफसरों के साथ ही रेलवे संचालन से जुड़े अफसरों को इसकी सूचना दी गई। इससे बिना फाटक के ट्रेनों के गुजरने के दौरान कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

सूचना पर तुरंत रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। एसएसई फैजान व अन्य रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। घटना क्षेत्र रामपुर आरपीएफ के अधीन आता है। एसएसई फैजान ने बताया कि बूम टूटने की सूचना पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक बूम लगवाने का कार्य करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान गुजरने वाली सियालदाह एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। सुरक्षा के लिहाज से भी रेलवे कर्मी मौके पर अलर्ट रहे। एसएसई फैजान ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें