फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार देना होगा चुनावी खर्चे का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान रामपुर विस क्षेत्र में चुनाव खर्चे पर निगरानी रखने के लिए तीन उड़न दस्ते तैनात किए जाएंगे। ये उड़न दस्ते रामपुर, ननखड़ी, सराहन-15/20 क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन से पहले बैंक खाते अलग से खोले जाएंगे, जिसमें उनका चुनाव के खर्च के लेन-देन का पूरा ब्यौरा रहेगा। निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक को चुनाव खर्च का ब्यौरा तीन बार देना अनिवार्य रहेगा। अगर आयोग संतुष्ट नहीं होता तो वह इस खर्चे का ब्यौरा फिर मांग सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार कोई ओच्छा हथकंडा न अपनाएं, इस पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। ये उड़न दस्ते इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि कहीं कोई उम्मीदवार या पार्टी चुनाव के दौरान शराब और धन बल का प्रयोग तो नहीं कर रहा। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार की अध्यक्षता में एक सुविधा टीम भी गठित की जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार या पार्टी ने कोई चुनावी रैली करनी है तो इससे पहले वह सुविधा टीम को सूचित करेगा। इसके बाद ही प्रत्याशी चुनावी रैली के लिए निर्वाचन आयोग से जरूरी मदद ले पाएगा। उन्होंने बैठक में आए विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर पारदर्शिता रखी जाए। प्रचार में कितना पैसा खर्च किया गया है, इसका पूरा लेखा-जोखा निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करवाया जाए। इस दौरान डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी, एसएचओ संजीव कुमार, एसएचओ कुलवंत सिंह, प्रेम प्रकाश, नंद लाल, शिव राम, दिवान सिंह, प्रकाश चंद, मनमोहन, जगदीश चंद, कुलदीप ठाकुर, दिनेश शर्मा, अश्वनी चौहान, गोपाल शर्मा, श्याम लाल सिंह, कर्मा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें