फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से लाई जाएगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से लाई जाएगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा
विज्ञापन

रामपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा राजस्थान से मंगवाई जाएगी। इसको लगाने पर साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने की जिम्मेदारी आरडीए को सौंप दी है। प्रशासन ने मूर्ति लगाने के लिए आरडीए के माध्यम से बजट आवंटित कर दिया है। इस दौरान अफसरों ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन

सपा शासन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति को अंबेडकर पार्क के सामने से हटा दिया गया था,जिसके बाद भाजपा समेत अन्य हिंदू संगठनों के नेता सड़कों पर आ गए थे। समाजवादी पार्टी की सरकार जाने के बाद भाजपा की सरकार आई तो हिंदू संगठनों ने अंबेडकर पार्क के सामने से हटाई गई मूर्ति को फिर से लगाने की मांग रखी थी,जिसे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी हरी झंडी दे दी थी। उप मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद प्रशासन पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति को फिर से वापस पुराने स्थान पर लगाने की कवायद शुरू की थी। लंबी मशक्कत के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने को बजट की मंजूरी दे दी गई है। मूर्ति लगाने पर 7.50 लाख रुपये का खर्च आएगा। आरडीए को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है आरडीए ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने के लिए राजस्थान से मूर्ति आर्डर कर दी है। पांच फीट लंबी मूर्ति पूरी तरह संगमरमर की होगी। इसके अलावा पांच लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का चबूतरा भी बनेगा। यानि मूर्ति पूरी तरह शानदार ढंग से लगाई जाएगी। शुक्रवार को अफसरों ने मौका मुआयना किया। नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने बताया कि मूर्ति लगाने का आर्डर हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें