फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा इंटर कालेज बिजलीघर में मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रजा इंटर कालेज बिजलीघर में मारपीट-तोड़फोड़, रिपोर्ट
विज्ञापन

रामपुर। बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने रजा इंटर कालेज बिजलीघर पर तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने एक अज्ञात समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खामियों की वजह से बिजली व्यवस्था बुरी तरह बाधित है। सबसे बुरा हाल रजा इंटर कालेज और किला बिजलीघर का है। लगातार बिजली न आने की वजह से क्षेत्रीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोग रजा इंटर कालेज बिजलीघर पर आ गए और तोड़फोड़ कर दी। एसएसओ मोहसिन मियां व शुऐब मियां की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिजली अफसर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। इसको लेकर अवर अभियंता राहुल यादव ने दिनेश कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें