फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदुल जुहा के लिए पालिका ने खोला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह तैयार हो गया है। पालिका प्रशासन ने ईद-उल-जुहा पर सफाई, पानी और अन्य शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। यह कंट्रोल रूम सुबह छह बजे से रात दस बजे तक काम करेगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पेयजल, सफाई व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जहां अपने स्तर से तैयारियां की हैं, वहीं दूसरी ओर पालिका प्रशासन ने भी अपने इंतजाम चुस्त दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम डॉ.राजेश कुमार ने पालिका के अफसरों व कर्मियों को ईद-उल-जुहा पर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पालिका की ओर से कंट्रोल रूम भी खोल दिया है। पालिका की ओर से पा लिका परिसर में ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। पालिका की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम सुबह छह बजे से रात दस बजे तक काम करेगा। इसके साथ ही शहर में होने वाली गदंगी की सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं। पालिका में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई नायक अमित सुबह छह बजे से दो बजे तक तैनात रहेंगे। दोपहर दो बजे के बाद सुनील कुमार तैनात रहेंगे। पेयजल व्यवस्था का प्रभारी अवर अभियंता (जलकल) विकास चौहान को बनाया गया है। ईओ ने पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें