फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए ने शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने डीएम आवास के सामने जौहर अली रोड पर निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। आरडीए के सचिव का कहना है कि इस कांप्लेक्स का नक्शा पास नहीं कराया गया है। जबकि कांप्लेक्स का निर्माण करा भाजपा नेता दिलीप सक्सेना का कहना है कि नक्शा पास है।
विज्ञापन

भाजपा नेता दिलीप सक्सेना डीएम आवास के सामने शापिंग कांप्लेक्स बनवा रहे हैं। कांप्लेक्स के इस निर्माण पर पहले कुछ लोगों ने शिकायतें की थी,जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी और निर्माण रुकवा दिया था,लेकिन बाद में निर्माण शुरू हो गया था। बुधवार को दोपहर के वक्त यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था इस दौरान आरडीए की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और निर्माण रोकने की बात कही। आरडीए के सचिव बैजनाथ ने बताया कि इस भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं है। बिना नक्शे के यह भवन बनाया जा रहा था। इसलिए काम रुकवा दिया गया है। दूसरी ओर भाजपा नेता दिलीप सक्सेना का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार इस भवन का नक्शा स्वीकृत कराया है। आरडीए के लोग आए जरूर थे, लेकिन निर्माण नहीं रोका गया है। निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें