फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समन्वय समिति की बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति हुई तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की समन्वय समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के संबंध ंमें निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद समाप्त कर एक साथ चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव सामने है। इसको देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए जिला स्तर पर समन्वय बैठक के निर्देश दिए हैं। जिससे पदाधिकारी-कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद हो तो समाप्त कर दिया जाए। क्योंकि पदाधिकारी और कार्यकर्ता के बीच दूरी जितनी कम होगी, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। बैठक में सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें शीर्ष तक पहुंचाया भी जाएगा। बैठक में उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुजनों को सम्मानित करने और स्वतंत्रता दिवस पर बूथ स्तर पर पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, क्षेत्रीय मंत्री पवन गोयल, विधायक राजबाला, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला प्रभारी रविन्द्र भडाना, मोहन कुमार लोधी, हंसराज पप्पू, काशीराम दिवाकर, अभय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें