रामपुर। सिविल लाइंस लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर में नहाते वक्त अचानक मोटर में करंट उतर आया,जिससे टंकी पर नहा रहे दादा पोते झुलस गए। पांच साल के पोते की मौत हो गई,जबकि दादा गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नही दी गई है।
क्षेत्र के अजीतपुर स्थित सैनी बस्ती में फल विक्रेता राम सिंह का पांच साल का बेटा कृष्णा बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त अपने दादा मिश्रीलाल के साथ घर में ही नहा रहा था। इसके लिए मिश्री लाल ने पानी की मोटर चला रखी थी। पानी की मोटर के जरिए अचानक करंट उतर लग गया,जिससे पांच साल का कृष्णा और उसके दादा मिश्रीलाल गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने पांच साल के कृष्णा को मृत घोषित कर दिया,जबकि मिश्री लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कृष्णा की मौत के बाद उसके माता पिता का रोकर बुरा हाल है। देर शाम मामले बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।