फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमजा मियां पर हमला प्रकरण में गवाह मुकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमजा मियां पर हमला प्रकरण में गवाह मुकरे
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री नवेद मियां के बेटे हमजा मियां पर हुए हमले के मामले में गवाह के तौर पर सामने आए लोग मुकर गए हैं। गवाहों ने शपथ पत्र आरोपियों की कुर्की से पहले ही एसपी को दे दिए थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हैदर अली उर्फ हमजा मियां पर जुलाई 17 में उस वक्त उस वक्त हमला कर दिया था,जब हमजा मियां अपने समर्थकों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार नसरुल्ला खां से गुजर रहे थे। हमजा मियां ने स्वार टांडा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश की। अब्दुल्ला आजम पर हमले का षडयंत्र रचने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में पुलिस ने अब्दुल्ला को क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में पांच आरोपी मौके से फरार हैं,जिनकी पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर कुर्की कर दी गई थी। इस बीच अब यह दावा किया गया है कि इस घटना में जो लोग गवाह थे वह मुकर गए हैं। इस मामले में चाह खजान खां निवासी अदनान शाह,आदिल जाफर, शाकिब रजा, शाकबि हामिद, मोहम्मद समी, सलमान, सालिम,जीशान, मोमिन, हयात की ओर से एसपी को जनवरी माह में ही शपथ पत्र दे दिए गए थे,जिसमें कहा गया कि हमजा की गाड़ी सामने जरूर आ गई थी,जिसके बाद कुछ लोगों ने गाली गलौज की साथ ही कुछ लोगों को हटाने के लिए ईंटबाजी की गई। कहा कि किसी प्रकार से कोई फायर नहीं किया गया। लोहे की राड का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। इस घटना में किसी को चोट भी नहीं आई। कहा कि पुलिस ने इन लोगों को गवाह जरूर बनाया, लेकिन बयान तक नहीं लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें