ब्लू बेल्स स्कूल रोहड़ू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अग्निशमन केंद्र अधिकारी एनडी घाल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विभिन्न उपलब्धियों के लिए मेधावी विद्यार्थी नवाजे। समारोह का आगाज मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। साथ ही भंगड़ा, झमाकड़ा, कुल्लवी नाटी सहित विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आर्यवीर सिंह, सानवी, वंशिका नेगी, कनिष्क, पार्थ शरवाण, हंसिका शरवाण, नैतिक गुप्ता, प्रेरणा कल्याण, वैभव, शिवम घेष्टा, औनिक जमालटा, अभय घाल्टा, कशिश, रिजुल कुमार, एंजल रेटका, जानवी चौहान, वंश सहजेटा, यूविका जमालटा, स्नेहा नानटा, शिल्पा धारिवाल, चिराग सहजेटा, वंश निहाल्टा, सारांश ब्राक्टा, साक्षी पुंटा, ईशा जिंटा, यशस्वी, पायल ठाकुर, सक्षम चौहान, साक्षी चौहान, विनय चौहान, अजय चौहान, सौरव सिंह, अतुल ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में सूर्यांश सिंह, हिमांशु झाल्टा, महक चौहान, साजना नेगी, अदिति, स्नेहा नानटा, हैप्पी, यशस्वी, महिमा चौहान, अनुशका चौहान, आरुषि जमालटा, अन्नया घेेष्टा, यश भोल्टा, श्रेया गुप्ता, सोमिया रावत, अबदुल कादिर, आदित्य ठकरेल, अक्षत, अतुल कुमार, अनुराग, मोहित आजाद, रोहित कुमार, विनय सुनानटा, सार्थक, रोहिन, शुभम सिंह, कृतिक, वंश कल्याण, पारस जिरान, मुनित कुमार आदि को पुरस्कृत किया।