फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत
विज्ञापन

रामपुर/शाहबाद। सुबह से निर्जल और निराहार व्रत रखकर सुहागिनों ने आकाश में चंद्रदेव के उदय होते ही अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु का वर मांगा। इसके बाद चलनी से चंद्र देव और पति के दर्शन कर पति के हाथ से जल पीकर सुहागिनों ने व्रत खोला और भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन

पति के लिए अमृत्व का वर मांगने और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए सुहागिनों ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा। भोर की पहली किरण के साथ ही प्रात: कालीन पूजन कर सुहागिनों ने पति के चरण स्पर्श कर उपवास की शुरुआत की। इसके बाद शाम को श्रृंगार कर सुहागिनों ने करवे में जल भरकर भगवान श्री गणेश का पूजन किया और करवाचौथ की कथा सुनी और सुनाई। भगवान श्री गणेश को पुए का भोग लगाया। रात में करीब साढ़े आठ बजे के बाद आकाश में चंद्रोदय होते ही सुहागिनों ने अमृत रश्मि निर्गत करने वाले चंद्र देव को करवे से अर्घ्य देकर पति के लिए अमृत और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना की। चंद्रदर्शन पश्चात पति का दर्शन कर उनका पूजन किया। पति के हाथों जल ग्रहण किया। इसके बाद सभी ज्येष्ठ जनों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। इंद्रा कालोनी में महिलाओं ने सामूहिक करवा चौथ का पूजन किया। इस दौरान उर्मिला शर्मा, अंकिता, मोनिका आर्य, शैफाली भटनागर, वीरवाला रस्तोगी, शीतल, नीलम रस्तोगी, शिल्पी आर्य आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें