फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक भिड़े, 18 घायल

Thu, 12 Apr 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल यात्री अस्पताल में उपचार कराते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड पर ऊधमसिंह नगर डिपो की बस ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार 18 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बाद मे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

नैनीताल रोड पर बुधवार को दोपहर के वक्त दिल्ली से ऊधमसिंहनगर जा रही रोडवेज बस राधा सिनेमा के पास सामने से एक साइड में मुड रहे ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हालांकि बस की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी इसलिए यात्रियों के ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस में से घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादातर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


घायलों में ऊधम सिंहगनगर के शक्ति फार्म निवासी नारायण, दिल्ली निवासी अनीता, राम आसरे, प्रीति, समीर,दिनेश, अफ्फाक अली, विशाल शामिल रहे। इनका उपचार कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें