फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए 1745 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से मुंशी के 695, मौलवी के 665 और आलिम के 385 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी, मौलवी (सेकेंड्री) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री) परीक्षाओं के लिए जिले से 1745 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें मुंशी के 695, मौलवी के 665 और आलिम के 385 विद्यार्थी शामिल हैं।
परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी और इसके लिए विभागीय तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसा प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर लॉक करने का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन

परीक्षा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक और डेस्क स्लिप 15 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। परीक्षाएं फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने का प्रस्ताव है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी मदरसे की ओर से आवेदन पत्र नहीं भरवाए गए, तो संबंधित प्रबंधन और प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
जिले से मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए 1765 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी गईं है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जाएगी। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित होने की उम्मीद है। - गौरव खड़ायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें