फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे े समर्थन में आए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अनशन पर बैठे अन्ना हजारे का भारतीय किसान यूनियन असली ने समर्थन किया है। संगठन ने मांगों का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा और सचिव बाबू अली ने किसानों को संबोधित किया। कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण को सरकार गंभीर नहीं है। अन्ना हजारे तमाम मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं, जिसमें किसानों की समस्याओं को भी शामिल किया गया है। जिस पर संगठन उनका समर्थन करता है। इसके बाद संगठन ने प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों का पूर्ण कर्जमाफ किए जाने, डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने आदि मांगों के निस्तारण की मांग की। इस दौरान फहीमउद्ददीन, खलील अहमद, विनोद, मोहम्मद आमिर, सौराज, मुकेश, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में भी पहुंचकर तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान करने, बैंकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किए जाने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा, मुशाहिद हुसैन, विनोद कुमार, शाह जमान खां, गुलजार खान, हाजी मोहम्मद जकी, जुबैद खान, सुभाष चंद्र, देवेंद्र कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें