फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश को चार राज्य में बांटने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होकर पटवाई चौराहे पर आ गए। यहां उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग का समर्थन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश काफी बड़ा राज्य है। इसके चलते प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है। रामपुर में कोई उद्योग भी स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग की है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता जाहिद खां, अंसार अहमद, अनिल विश्नोई, विमल लोधी, राजेन्द्र भाटिया, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें