फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर ने सुंदरनगर टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज रामपुर के खिलाड़ियों ने सुंदरनगर को 37 रन से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश विवि की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार रामपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। नालागढ़ में 15 अक्तूबर को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सुंदरनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए। पीजी कॉलेज रामपुर की घातक गेंदबाजी के आगे सुंदरनगर की पूरी टीम सस्ते में सिमट गई। इसमें रामपुर कॉलेज के गेंदबाज राकेश ने चार विकेट, अजय बिष्ट और तनू ने दो-दो विकट अपने नाम किए। रामपुर की ओर से खेलते हुए निर्धारित ओवर में सात विकट से जीत हासिल की। इसमें अंकुश सयोगी ने नाबाद 20 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम मैनेजर निखिल ने बताया कि रामपुर कॉलेज ने पहली बार इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले रामपुर टीम चार बार सेमिफाइनल तक पहुंची। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीजी कश्यप और डॉ. विद्या बंधु और अन्य स्टाफ ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। डॉ. बंधु ने बताया कि कोच दयाल सिंह कायथ और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत रंग लगाई। इस दौरान डॉ. जीआर नेगी, डॉ. राम लाल नेगी, पुष्पा नेगी, मृत्युंजय कार्तिक, राजन नेगी, ईश्वर नेगी, पानमा नेगी, सतपाल खुंद, महेश, मोहित नेगी, निशा नेगी, प्रियंका, नितिका नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें