फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्टेडियम का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने वीरवार को पूह मंडल दौरे के दूसरे दिन 50 लाख रुपये की लागत से रोपा-थरोपा संपर्क सड़क, 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित देवी चंडिका सामुदायिक भवन रोपा, 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित खेल स्टेडियम, 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क सड़क ज्ञाबुंग से पारला ज्ञाबुंग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

13 लाख 40 हजार रुपये की लागत से तैयार बास्केटबाल कोर्ट ज्ञाबुंग, 8 लाख रुपये से निर्मित रूशकुलंग महिला मंडल भवन, 79 लाख से सुन्नम में नारानेस देवता मंदिर और 3 लाख रुपये से सुन्नम वर्षा शालिका, 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से टाशीगंग गांव के लिए संपर्क सड़क और 13 करोड़ रुपये की लागत से बनी ठगीं से चारंग सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने 18 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रूशकुलंग से ज्ञाबुंग संपर्क सड़क और लगभग 45 लाख रुपये से निर्मित होने वाले श्यासो सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। नेगी ने रोपा घाटी में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि जिला किन्नौर के सबसे ऊंचे गांव टांशीगंग को आज संपर्क सड़क से जोड़ा गया हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण पर 52 करोड़ 67 लाख रुपये व्यय किए गए। इनमें 53 किलोमीटर मोटर योग्य सड़क, 11 किलोमीटर जीप योग्य संपर्क सड़क और सात पुलों का निर्माण शामिल है। 28 नए भवनों का निर्माण किया गया, जबकि नाको में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से हैलीपेड बनाया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 50 करोड़ 92 लाख रुपये विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए गए। रिकांगपिओ अस्पताल ने प्रदेश भर में सबसे स्वच्छ अस्पताल के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर 50 लाख रुपये का इनाम प्राप्त किया है। इस दौरान एडीएम पूह चंदन कपूर, अधिशासी अभियंता एमआर नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजित नेगी, टीएसी सदस्य निर्मलचंद्र और प्रेम नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें