फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से निपटने के लिए भेजीं दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

15/20 क्षेत्र के गानवीं में अज्ञात बीमारी से कई पशुओं की मौत हो गई है। यह खबर अमर उजाला में छपने के बाद पशुपालन विभाग ने शिमला से दवाइयों की खेप गानवीं, कूट और क्याव डिस्पेंसरी में भेजी। बीमारी की रोकथाम को क्षेत्र में दवाइयां और टीके की कमी के कारण समस्या गंभीर होती जा रही थी।
क्षेत्र के गानवीं और निनवी गांव के साथ-साथ कूट पंचायत में कई पशु अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। कई पशुओं की मौत के कारण ग्रामीणों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। कूट पंचायत प्रधान विजय नेगी ने बताया कि गानवीं और निनवी के बाद अब कूट पंचायत के सुरु, कूट और किनफी गांव में भी बीमारी फैल गई है। ग्रामीणों के पशु पानी और चारा खाना छोड़ रहे हैं। इसके चलते कुछ पशु लंगड़ा भी रहे हैं। इस बीमारी से धीरे-धीरे पशुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि पशुओं को वायरल बुखार की शिकायत है। दो-तीन दिनों में इंजेक्शन और दवाई से ये पशु ठीक हो जाएंगे। क्षेत्र में दवाई की कमी को पूरा करने के लिए शिमला से गानवीं, क्याव और कूट दवाई भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें