फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी में मौलाना अबुल कलाम आजाद पर प्रदर्शनी की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजा लाइब्रेरी में मौलाना अबुल कलाम आजाद पर प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

रामपुर। देश के पहले शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद पर रजा लाइब्रेरी में प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। जिसमें उनके जीवन से जुड़ी जानकारियों पर आधारित पुस्तकों को शामिल किया गया।
दरबार हाल में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन बनारस हिन्दू विवि के अरबी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वजीर हसन, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभाग से डा. शहजाद अंजुम, एसपी विपिन ताडा रजा लाइब्रेरी निदेशक प्रोफेसर सैयद हसन अब्बास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी के निदेशक प्रोफेसर सैयद हसन अब्बास ने कहा कि कि मौलाना साहब ने अनेक समाचार-पत्र और पत्रिकाओं का प्रकाशन और संपादन किया। लेसानुस सिद्क, अल-हिलाल और अल-बलाग प्रमुख रहे। जीवन के अंतिम दिनों में मौलाना आजाद ने इंडिया विन्स फ्रीडम नामक स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा प्रयास युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सैनानियों के जीवन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है। एसपी विपिन ताडा ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद हमारे देश के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। रजा लाइब्रेरी स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक प्रदर्शनी लगाकर उन्हें बहुत सम्मान दे रही है। आज की पीढ़ी को इन पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना चाहिए। इस अवसर पर लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन एवं सूचना अधिकारी डा. अबुसाद इस्लाही, हिमांशु सिंह, फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें