फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों की सेहत, आत्मनिर्भरता के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के 49 जिलों में किशोरियों को सेहतमंद बनाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन-फोलिक एसिड दवा के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा। पढ़ाई छोड़ चुकी किशोरियों को शिक्षित किया जाएगा और कौशल विकास प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की एडोलेसेंट गर्ल्स योजना प्रदेश के 49 जनपदों में लागू होगी। इसमें से एक जनपद रामपुर भी है। योजना क्रियान्वयन के लिए प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने आदेश जारी कर दिए हैं। योजना में किशोरी बालिकाओं को सशक्त, शिक्षित और सेहतमंद बनाने के साथ ही जागरूक किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर किशोरियों की सूची तैयार करेंगी। साथ ही स्कूल न जाने वाली किशोर बालिकाओं को भी चिह्नित करेंगी। इसके लिए सितंबर 2018 में किया गया सर्वे मान्य होगा। योजना के क्रियान्वयन और सुपरविजन के लिए जिला, ब्लॉक ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें