फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग स्थापना को धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवलिंग स्थापना को धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

दढ़ियाल। कस्बे के मुहल्ला भरतपुर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को हवन पूजन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। पंडित त्रिलोकीदत्त शर्मा ने शोभायात्रा से पूर्व विधि विधान से शिवलिंग को दूध और गंगाजल से स्नान कराया और शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न रास्तों से होती हुई शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्त्री एपुरुष और बच्चों ने भाग लिया। विशेष तौर पर युवा भक्ति गीतों पर गुलाल उड़ाते नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाद में हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में शिवलिंग को स्थापित किया गया। मुख्य आरती के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में राजेंद्र सिंह, अजब सिंह, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, सीतारामपाल, राजपाल सिंह, गोविन्द सिंह, मेघराम सिंह, रामपाल सिंह, प्रशांत चौहान, हरकेश सिंह, ओमपाल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


तरह तरह की राखी ने मचाई धूम
पटवाई। क्षेत्र में आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर रक्षाबन्धन से पूर्व में बहनों ने अपने भाइयों के लिये राखी की खरीदारी की। रविवार को होंने वाले रक्षाबंधन के लिए बहनों ने रखी कि जमकर खरीदारी की। इस मौके पर बजार में आई तरह तरह की राखियों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें