फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घोटाले के आरोपी टीजी टू को विभाग ने दी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली घोटाले के आरोपी को आरोप पत्र जारी
विज्ञापन

रामपुर।
बिजली विभाग के कैश काउंटर पर हुए सवा करोड़ के घोटाले के मामले में विभाग ने आरोपी टीजी (टेक्नीकल ग्रेड) टू को आरोप पत्र जारी कर दिया है। वहीं, टीजी टू ने भी अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताते हुए पूरे घोटाले के लिए तत्कालीन एसडीओ को जिम्मेदार ठहराया है।
बिजली विभाग में पिछले दिनों 53 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था। यह गबन सिविल लाइंस स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय स्थित कैश काउंटर पर हुआ था। आरोप है कि कैश काउंटर पर तैनात तकनीकी ग्रेड-टू के कर्मचारी ने उपभोक्ताओं के बिल जमा करने के बाद धनराशि विभाग के खाते में जमा नहीं की थी और पूरा पैसा हड़प लिया। शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने जांच के आदेश दिए। विस्तृत जांच के बाद गबन की यह धनराशि सवा करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसको लेकर विभाग की ओर से टीजी टू विवेक सक्सेना के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से आरोपी टीजी टू को आरोप पत्र जारी कर दिया है। इसमें विभाग की ओर से तमाम आरोपों को लेकर जवाब मांगा गया था। विभाग ने कैश काउंटर पर प्राइवेट युवकों को रखने, प्राइवेट युवक से रिश्ता, साथ ही तत्कालीन एसडीओ द्वारा किसी भी तरह की भूमिका से इंकार करने समेत कई बिंदु शामिल हैं। आरोपी टीजी टू ने बिंदुवार जवाब दे दिया है, उसमें उसने तत्कालीन एसडीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें