फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो बालिकाओं के अपहरण की कोशिश, युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े दो बालिकाओं के अपहरण की कोशिश, युवक दबोचा
विज्ञापन

रामपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े दो मासूम बालिकाओं के अपहरण की कोशिश की गई। बालिकाओं के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दो दिन से सा इकिल सवार युवक बालिकाओं और किशोरियों को निशाना बना रहा है। शनिवार को चौकी हजियानी मुहल्ले में एक बालिका के अपहरण की कोशिश के चौबीस घंटे बाद रविवार को चौकी हजियानी मुहल्ले में लईक अहमद की बेटी समीना व जाहिद की बेटी राफिया कारचोब का काम सीखकर वापस घर आ रही थीं। इस बीच साइकिल सवार एक युवक दोनों बालिकाओं को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा, जिस पर बालिकाओं ने शोर मचा दिया। शोर मचते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और फिर लोगों ने साइकिल सवार युवक को दबोच लिया। लोगों ने इस दौरान युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की और फिर मारपीट कर रहे दो लोगों को पीट दिया, जिससे मुन्ने व उसका साथी घायल हो गया। लेकिन लोगों ने युवक को नहीं छोड़ा। हंगामे और मारपीट के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान यहां काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने इस दौरान पुलिस के सामने हंगामा किया। बाद में बालिका के पिता की ओर से मामले की तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। मामले की जानकारी पाकर सीओ सिटी ओपी आर्य भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें