फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश से रामपुर के लोग बेहाल

Mon, 23 Apr 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं युवतियां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दिन पर दिन सूरज की तपिश बढ़ रही है। रविवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। तेज धूप और गर्म हवा के बीच दिन में लोग कम ही घरों से बाहर निकले रहे। इस दौरान बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में बाजार बंद हो गया।  

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। कभी गर्मी, तो कभी आसमान में घिरे बादल। अब सूरज की तपिश ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मई, जून के जैसी गर्मी पडने लगी है। रविवार का दिन भी गर्म रहा। तापमान 36 डिग्री रहा। तेज धूप के बीच लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप की तपिश के साथ ही हवा भी चल रही थी, जो गर्म महसूस हो रही थी। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के लिए कपड़े बांधकर घरों से बाहर निकले। गर्मी का असर शहर के बाजारों में भी नजर आया। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें